Posts

Showing posts with the label स्टोरी टेलिंग

सुकरात: प्राचीन ग्रीस का महान दार्शनिक....

सुकरात: प्राचीन ग्रीस का महान दार्शनिक....  आज मैंने महान ग्रीक दार्शनिक सुकरात को जाना, सुकरात की कहानी प्राचीन ग्रीस से शुरू होती है। साधारण से दिखने वाले, रहन सहन में बेढंगे,कई दिनों तक ना नहाने वाले सुकरात ने न तो दर्शन शास्त्र की कोई कोई विशेष किताब पढ़ी और न ही कभी अपने बारे में कुछ लिखा। तो ऐसे में सुकरात महान दार्शनिक कैसे बने? मेरे मन में ऐसे कई सवाल थे। उनके बारे में जो भी जानकारी हमें मिलेगी, वह सब उनके दो शिष्य झिनोफिन और प्लेटो (जिसको हम ' अफलातून ' के नाम से भी जानते हैं) ने लिखा।                तस्वीर - महान दर्शनिक सुकरात एक रोज़ एथेन के किसी महान ज्योतिषी ने सुकरात को सबसे बुद्धिमान कहा। सुकरात को यह बात पता लगी तो वह हैरान हो गया कि आखिर ज्योतिषी ने उसे बुद्धिमान क्यों कहा! तब सुकरात एथेन शहर की गलियों में निकल पड़े और हर एक इंसान को रोक-रोक कर पूछने लगे कि न्याय क्या है, सत्य क्या है, झूठ क्या है, खूबसूरती क्या है, और भी बहुत सी चीजें। इस तरह सुकरात 'तर्क' करना सीख गए। धीरे - धीरे पूरा एथेन शहर सुकरात को उनके दार्शनिक विच...