सपा ने जारी की उम्मीदवारो की तीसरी सुची, धर्मेंद्र को हटाकर अखिलेश ने चाचा शिवपाल को बदायूं से दिया टिकट...
सपा ने जारी की उम्मीदवारो की तीसरी सुची, धर्मेंद्र को हटाकर अखिलेश ने चाचा शिवपाल को बदायूं से दिया टिकट
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवारो के नाम में बड़ा फेर बदल किया है. उत्तर प्रदेश की लोकसभा सीटों को लेकर पार्टी अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर रही है। हालहि में पार्टी की ओर से उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की गई है। इसमें पांच उम्मीदवारों के नाम हैं जिसमें से चार नए उम्मीदवार हैं। इस प्रकार सपा ने यूपी की 80 में से अब तक 31 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। बदायूं लोकसभा सीट पर पार्टी ने अपने उम्मीदवार में बदला है। शिवपाल सिंह यादव को अब बदायूं से लोकसभा चुनाव लड़ाने की घोषणा की गई है। पहले समाजवादी पार्टी ने धर्मेंद्र यादव के नाम का ऐलान किया था।बदायूं लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी की सबसे महत्वूपर्ण सीटों में से एक रही है। बदायूं को पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के गढ़ के रूप में देखा जाता रहा है। बदायूं के सैफई में ही उनका जन्मस्थल है। ऐसे में अब शिवपाल पर इस सीट को जीतने की जिम्मेदारी दे दी गई है। लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा की संघमित्रा मौर्य ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी। उन्होंने सपा के धर्मेंद्र यादव को हराया था। अब धर्मेंद्र यादव को संगठन की जिम्मेदारी दी गई है। ताजा लिस्ट में उन्हें कन्नौज और आजमगढ़ लोकसभा सीट का प्रभारी बनाया गया है। माना जा रहा है कि इन दोनों सीटों पर जीत का समीकरण तैयार करने की जिम्मेदारी धर्मेंद्र पर होगी। कन्नौज से अखिलेश यादव के चुनावी मैदान में उतरने की चर्चा है।
चार लोकसभा सीटों के लिए समाजवादी पार्टी ने प्रभारी का भी ऐलान कर दिया है। धर्मेंद्र यादव को भी दो लोकसभा सीटों का प्रभारी बनाया गया है। धर्मेंद्र याादव को महत्वपूर्ण कन्नौज और आजमगढ़ लोकसभा सीट का प्रभारी बनाया गया है। धर्मेंद्र यादव आजमगढ़ लोकसभा उप चुनाव में उम्मीदवार थे। उन्हें भाजपा के दिनेश लाल यादव निरहुआ से हार झेलनी पड़ी थी। वहीं, कन्नौज से अखिलेश चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। सपा ने अमरोहा लोकसभा सीट के लिए महबूब अली और रामअवतार सैनी को प्रभारी बनाया है। वहीं, बागपत लोकसभा का प्रभारी मनोज चौधरी बनाए गए हैं।
Comments
Post a Comment